फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीएम ने मुरलीछपरा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने मुरलीछपरा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने मुरलीछपरा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म ने मंगलवार को विकास खंड मुरली छपरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीओ पंचायत व कुछ कर्मी गायब मिले। जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्था पर असंतोष जताया और सुधार के लिए बीडीओ को एक हप्ते का अल्टीमेटम दिया। सचेत किया कि सुधार नहीं दिखा तो बड़ी कार्रवाई तय है। अनुपस्थित कर्मियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गये। इससे वहां मौजूद कर्मियों में अफरातफरी मच गयी। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो कैशियर श्यामसुंदर तिवारी, सहायक लेखाकार मुरलीमनोहर ओझा हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। जबकि लेखाकार अशोक श्रीवास्तव कई दिनों से अनुपस्थित थे। पूछताछ में बताया गया कि वे मेडिकल पर है लेकिन रजिस्टर में ऐसा कुछ अंकित नही मिला। इकबाल अहमद अंसारी भी 16 जून को कार्यभार ग्रहण करने के बाद 20 जून से ही गायब मिले। इन सभी कर्मियों का स्पष्टीकरण लेने व संतोषनजक स्पष्टीकरण नही होने पर कार्रवाई करने का निर्देश विकास विभाग के अधिकारियों को दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed