{"_id":"621d0d6a55a4791c7e7bacb3","slug":"20-bed-ward-will-increase-in-sikanderpur-chc-ballia-news-vns6410032127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर सीएचसी में बढ़ेगा 20 बेड का वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर सीएचसी में बढ़ेगा 20 बेड का वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 बेड का एक और वार्ड बनने जा रहा है। 15वें वित्त से इसका निर्माण कराया जाएगा। विभाग की ओर से भूमि का चिह्नाकर इसका प्रस्ताव शासन को भेज गया गया है। शासन ने कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी है। बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में वर्तमान में 30 बेड संचालित हैं। यहां पर वर्तमान में पांच एमबीबीएस चिकित्सकों के साथ दो आयुष चिकित्सक भी तैनाती हैं। 15वें वित्त आयोग से शासन प्रदेश के 75 जनपदों में 94 ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुधार और विस्तार का निर्णय लिया है। इसके लिए जनपद से भी प्रस्ताव मांगा गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। डॉ. ब्यास कुमार ने बताया कि विभाग के जेई की ओर से भूमि का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। प्रस्ताव शासन के पास है। अभी बजट की स्वीकृति नहीं हुआ है। बजट की स्वीकृति के बाद यहां 20 बेड का वार्ड बढ़ाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उधर, शासन से उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को इसके लिए कार्यदायी संस्था बनाया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि बजट अभी स्वीकृत नहीं है। प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।