{"_id":"60674de58ebc3e8d1853d20f","slug":"2-death-by-corona-in-ballia-ballia-news-vns5830461154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो की मौत
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना संक्रमण शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसारता जा रहा है। बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 42 नए संक्रमित मिले। इस प्रकार जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 109 हो गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शहर के सहरसपाली निवासी 58 वर्षीय महिला और रतसर कला निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हुई है। बताया कि दोनों संक्रमितों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां हालत में कोई सुधार न होने पर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। सीएमओ ने कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेेंस और मॉस्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है।
कोटवा क्षेत्र में मिले 12 संक्रमित
बैरिया। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएचसी कोटवा में तैनात बीएचडब्लू राकेश गोंड ने बताया कि मिर्जापुर में 18 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, जगदेवा में 20 वर्षीय युवक, टेंगरही में 18 वर्षीय युवक, भीखाछपरा में 18 वर्षीय युवक और गोन्हियाछपरा में 18 वर्षीय युवक के अलावा बैरिया में 35 वर्षीय महिला और 53 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह रेवती विकास खंड के मुनिछपरा में एक 25 वर्षीय महिला, मुरलीछपरा विकास खंड के मठ योगेंद्र गिरी में 25 वर्षीय युवक, भगवानपुर में 24 वर्षीय युवक और दलजीत टोला में 26 वर्षीय युवक और दोकटी में 22 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। बताया कि सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।