फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1Statue immersion

कराया गया मूर्ति विसर्जन

Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
ballia
ballia Updated Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
 1Statue immersion
दुर्गा - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में रविवार को दो समुदायों के बीच हुए उपद्रव के चलते कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हो पाया था। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने देवी प्रतिमाओं का विसर्जन घाघरा नदी में करा दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को कस्बे में छेड़खानी से शुरू हुआ दो समुदायों का विवाद रविवार को उग्र हो गया था। शाम पांच बजे के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और आगजनी की घटनाओं से पूरा कस्बा दहल गया था। हालात पर काबू के लिए कसबे की गलियों में पुलिस-पीएसी की टुकड़ियां गश्त कर रही थी। सड़कों पर सन्नाटा रहा। कस्बे की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रुक गया था। सोमवार को पूजा समितियों ने विसर्जन के बाबत प्रशासन से बात की तो जिला प्रशासन ने समितियों को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार की शाम कस्बे की दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था कि बीच रास्ते में कुछ अराजक तत्वों ने उपद्रव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हॉस्पिटल रोड में एक दूकान का छज्जा तोड़ दिया, वहीं कुछ दूकानों में लूटपाट भी की। इससे जुलूस में अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे बाद में फोर्स ने हालात पर काबू किया। इसके बाद जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए गंधी मोहल्ला बढ़ढा,  बाजार चौक होते हुए बस स्टेशन चौराहा के रास्ते देर शाम कथोड़ा स्थित घाघरा तट पर पहुंचा और प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed