फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   यूपी बोर्ड हाईस्कूल के फेल छात्र कर सकेंगे इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा को आवेदन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के फेल छात्र कर सकेंगे इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा को आवेदन

Sat, 04 May 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के फेल छात्र कर सकेंगे इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा को आवेदन
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इंप्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पांच से 31 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इम्प्रूवमेंट के तहत परीक्षार्थी जिस विषय में फेल हैं उसकी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि कम्पार्टमेंट के तहत परीक्षार्थी अपने फेल हुए दो में से केवल किसी एक विषय में परीक्षा दे सकते है। आवेदन संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि संबंधित छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये तथा एक प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की फोटोकॉपी संलग्न कर प्रस्तुत करेंगे। प्रधानाचार्य सभी छात्रों का परीक्षा शुल्क एकमुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करके सभी छात्रों के आवेदन 31 मई तक ऑनलाइन अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार इंप्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं (आंतरिक मूल्यांकन) 21 से 31 मई के बीच कराया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित विषयवार अंकों की सूची प्रधानाचार्य संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 10 जून तक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed