{"_id":"5ccb2da4bdec22073d79896d","slug":"191556819364-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग करके सेना में जाना चाहता है टॉपर दिव्यांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग करके सेना में जाना चाहता है टॉपर दिव्यांशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के छात्र दिव्यांशु गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में पीसीएम यानि विज्ञान वर्ग में जिला टॉप किया है। इसको लेकर जहां स्कूल में खुशी का माहौल रहा वहीं दिव्यांशु के घर पर भी जश्न का माहौल रहा। पिता के नहीं रहने के बावजूद दिव्यांशु ने लक्ष्य को छुआ। उसका सपना इंजीनियरिंग करके सेना में जाने का है।
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं का परिणाम नगर से सटे बहादुरपुर निवासी दिव्यांशु के लिए सपनों को पूरा करने वाला रहा। दिव्यांशु ने बताया कि उसके पिता असम राइफल्स में जवान थे। उनके निधन के बाद ही उसने ठाना था कि वह कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करेगा और इंजीनियर बनने के बाद वह भी सेना में जाने के लिए भाग्य आजमाएगा। बताया कि वह स्कूल के बाद घर पर रोजाना तीन से चार घंटे की पढ़ाई करता था। कहा कि पढ़ाई करते समय मां भी किसी काम के लिए नहीं बुलाती थी। बताया कि उसकी पढ़ाई व परिणाम में माता प्रमिला गुप्ता का भी काफी सहयोग रहा है। बताया कि पिता के निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई लेकिन मां ने इसे महसूस नहीं होने दिया और पढ़ाई को लेकर हमेशा सहयोग करती रही। कहा कि अब सीबीएसई बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद उसका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। कहा कि इंजीनियरिंग करने के बाद सबसे पहले वह सेना में जाने के लिए भाग्य की आजमाइश करेगा।