{"_id":"5be2f18ebdec22699d5ad3a4","slug":"191541599630-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 15 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 15 लोगों पर केस दर्ज
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया/दुबहर। जनपद में सफेद बालू के अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान सोमवार को शिवरामपुर घाट पर प्रभारी खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया का ट्रैक्टर मालिकों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और ट्रैक्टर मालिक वहां से ट्रैक्टर लेकर भाग गए। खनन माफियाओं की दबंगई को देखते हुए खनन अधिकारी ने जनाड़ी निवासी रमाशंकर पांडेय एवं उनके पुत्र समेत अज्ञात 15 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर दुबहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
जनपद के गंगा के किनारे विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और खनन विभाग के मिलीभगत से काफी बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन प्रतिदिन किया जाता है। गंगा के किनारे जनपद में नरहीं थाना के कोटवां नारायनपुर, उजियार, कोरंटाडीह, भरौली, गोविंदपुर, नसीरपुर मठ, अंजोरपुर, बड़काखेत, सोहांव लेकर शहर से सटे शिवरामपुर घाट और बैरिया तक दर्जनों स्थानों अवैध खनन का गोरखधंधा किया जाता है। इसी तरह घाघरा नदी के किनारे भी सीसोटार, लिलकर, डूहा बिहरा, कठौड़ा आदि के अलावा दर्जनों स्थानों पर सफेद बालू का अवैध खनन किया जाता है। यह गोरखधंधा पुलिस व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से किया जाता है और अवैध खनन से रोजाना हजारों ट्राली सफेद बालू अवैध रूप से बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि इसको लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से शिकायत भी की जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती लिहाजा खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और कार्रवाई करने वाले अधिकारियों से अब दबंगई दिखाना भी शुरु कर दिए हैं। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ जब खनन अधिकारी ने शिवरामपुर घाट पर छापेमारी की। खनन अधिकारी ने पुलिस को दिए तहरीर में ट्रैक्टर मालिकों से सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।