फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छह माह बाद भी विद्युतीकरण का कार्य अधूरा

छह माह बाद भी विद्युतीकरण का कार्य अधूरा

Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
छह माह बाद भी विद्युतीकरण का कार्य अधूरा
सिकंदरपुर(बलिया)। विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर अंतर्गत कस्बा क्षेत्र में आईपीडीएस(इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) योजना के अंतर्गत होने वाले कार्य अब तक पूरे नहीं किए गए। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी खत्म होने के बाद आईपीडीएस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के डोमनपुरा, भिखपुरा, बस स्टेशन, बालूपुर रोड, मनियर रोड आदि क्षेत्रों में कार्य शुरू किए गए और बिजली का खंभा लगा दिया गया। लेकिन छह माह बीतने के बाद भी खंभा लगने के बाद कोई भी कार्य पूरे नहीं हुए। इस संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया है। लेकिन केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जैसे-जैसे गर्मी शुरू हो रही है उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ ने बताया कि शेष कार्य जल्द ही पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed