{"_id":"5a1b08a54f1c1ba7678bdfe7","slug":"191511721125-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद तो वोट किया, सहेलियों को भी किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद तो वोट किया, सहेलियों को भी किया जागरूक
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर युवतियों में खास उत्साह रहा। उन्होंने खुद तो मतदान किया ही अपनी सहेलियों को भी इसके लिए जागरूक किया।
मतदान के लिए सुबह ही केंद्र पर पहुंच गई तथा लाइन में लग गई। युवतियों का कहना था कि चेयरमैन और सभासद बेहतर व्यक्ति होगा तभी क्षेत्र का विकास होगा, महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा होगी। उनका कहना था कि महिला सुरक्षा को लेकर बेहतर व्यक्ति को सम्मानित कुर्सी पर बैठाने के लिए मतदान करने आए हैं। इसके लिए खुद तो वोट किया ही परिवार व सहेलियों को भी जागरूक किया।
बलिया नगर पालिका परिषद निवासी प्रियंका पटले, आकांक्षा, गरिमा पटेल का कहना था कि वह पहली बार मतदान करने आयी हैं। मतदान को लेकर उनमें काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के मान सम्मान की बात तो सभी करते हैं, लेकिन उसे पूरा करने में लोग पीछे हट जाते हैं। एक-एक वोट का महत्व है। इसे हम जायां नहीं जाने दे सकते। मतदाता सूची में नाम जुटने के बाद मतदान करना उनका कर्तव्य है। नगर की सम्मानित कुर्सी पर कैसे व्यक्ति को बैठाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भी अपने बड़े बुजुर्गों के बीच में बैठकर चर्चाएं की है। पहली बार मतदान करके गर्व महसूस हुआ।