फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अवैध कब्जा दिलाने का लेखपाल पर आरोप

अवैध कब्जा दिलाने का लेखपाल पर आरोप

Sat, 16 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा दिलाने का लेखपाल पर आरोप

विज्ञापन
दया छपरा। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार द्वारा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जा रहा है। वहीं बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दया छपरा में तैनात लेखपाल नीलेश मिश्रा द्वारा विद्यालयों की जमीन पर अवैध कब्जा दिलवाये जाने का मामला सामने आया है। लेखपाल के इस कारगुजारियों से आजिज किसान, एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार के दिन उपजिलाधिकारी बैरिया को लिखित प्रति वेदन देकर लेखपाल से निजात दिलाने की मांग की है। लिखित प्रतिवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि यह लेखपाल प्राइमरी स्कूल न.1व जूनियर हाईस्कूल के नाम से अंकित जमीन को कूट रचना कर, पट्टा काटने का प्रयास करने व प्राइमरी पाठशाला पबाया छपरा के खेल मैदान पर पैसा लेकर कब्जा दिलवाना, साधन सहकारी समिति के जमीन पर पैसा लेकर कब्जा करना आम बात हो गई है। यही नहीं विद्यार्थियों के आय व निवास के सत्यापन के लिए पैसा मांगना इस लेखपाल की फितरत में शामिल हैं। लेखपाल के इस आचरण से खिन्न ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक से ऐसे लेखपाल से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि ग्राम सभा मे अंश निर्धारण होने वाला है। अगर यहीं लेखपाल रहा तो ग्राम सभा के गरीब जनता की जमीन भी पैसा लेकर दूसरे के नाम कर सकता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्राइमरी स्कूल नं 01 व जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर पट्टा काटने से रोक दिया गया है। अब बहुत जल्द तहसीलदार के साथ जाकर प्राइमरी स्कूल पबया छपरा व साधन सहकारी समिति के जमीन को पैमाइश करा कर अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। अगर शिकायत सहीं मिली तो कार्यवाही भी निश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed