फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   किसी सरकार ने नहीं किया है रिपोर्ट कार्ड जारी

किसी सरकार ने नहीं किया है रिपोर्ट कार्ड जारी

Wed, 28 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
किसी सरकार ने नहीं किया है रिपोर्ट कार्ड जारी
बलिया। योगी सरकार के 100 दिन, विश्वास के 100 दिन, भरोसे के 100 दिन। इन्हीं 100 दिनों में सरकार ने अपनी विकास की गति को दिखा दिया है। यह पहली ऐसी सरकार है जो 100 दिन पूरे होने के बाद हुए काम का व्यौरा जनता के बीच दे रही है। सरकार ने सबकी जवाबदेही तय किया है। यह बातें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के पहले दिन से ही वादों को पूरा करने में सभी मिलकर जुटे है। शुरूआती गति से ही ऐसा लगता है कि हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लक्ष्य को बहुत जल्द प्राप्त कर लेंगे। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन किया।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था दुरूस्त करने पर सरकार का पूरा जोर है। बहन बेटियां बेखौफ होकर स्कूल कॉलेज जा रही है। सरकार का संकल्प है कि हर घर में रोशनी हो। लोगों से आग्रह किया कि आप हमें बिल दें, हम आपको 24 घंटे बिजली देंगे। कनेक्शन लेकर नियमानुसार बिजली जलाएं। मुख्यमंत्री जी की पहल है कि जिस फीडर पर 10 प्रतिशत से कम लाईनलॉस होगा वहां विशेष समीक्षा होगी और उसे ठीक कराकर 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


रूकेगी बिजली चोरी
बलिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी रोकने को विशेष अभियान चलेगा। प्रत्येक जिलों में थाने खुलेंगे जो बिजली चोरी की समस्या का समाधान को तत्पर रहेंगे। बिजली चोरी रूक जाएगी तो आपूर्ति भी बेहतर मिलेगी। बताया कि इस समय बिजली विभाग काफी घाटे में चल रहा है। लेकिन उसे विना टैरिफ पूरा किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर कोई वजन न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-बिल की व्यवस्था होगी
बलिया। मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने के क्त्रस्म में ई-बिल की व्यवस्था होगी। इसके तहत जो भी चार्ज लगेगा उसका वहन विभाग करेगा। उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होने दी जाएगी। सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा जिससे घाटे में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed