{"_id":"594421b54f1c1bcf478b47a0","slug":"191497637301-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख से ज्यादा की बिक्री करने वाले व्यापारी फूड लाइसेंस बनवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख से ज्यादा की बिक्री करने वाले व्यापारी फूड लाइसेंस बनवाए
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा के लिए भव्य जागरूकता शिविर का आयोजन महावीर उत्सव कुंज महावीर घाट पर आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय ने खाद्य सुरक्षा से जुडे़ मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 लाख वार्षिक लेन-देने करने वाले व्यापारी ही अपना पंजीकरण कराएंगे। 12 लाख से ज्यादा की बिक्री करने वाले व्यापारी फूड लाइसेंस बनवाए। उनकी फीस दो हजार रुपये प्रतिवर्ष होगी। इस मौके पर व्यापारमंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के तहत व्यापारियाें को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लैब के अभाव में व्यापारियों पर गलत मुकदमें लादे जाते है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर कारोबारी सुचारू रूप से बिना डरे कारोबार करे। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, रवींद्र नाथ, संतोष कुमार, तारकेश्वर चौरसिया, विजय कुमार, कन्हैया प्रसाद, अरविंद कुमार राजन, मनोज कुमार गुप्ता, लक्ष्मण कुमार, ध्रुव प्रसाद, निर्मल जायसवाल, मोहनजी आदि उपस्थित रहे। संचालन श्यामसुंदर गुप्ता ने किया।