फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   187 illegal hoardings and 101 signages removed in 12 bodies

Ballia News: 12 निकायों में 187 अवैध होर्डिंग और 101 साइनेज हटाए

Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
187 illegal hoardings and 101 signages removed in 12 bodies
बलिया। जिले के 12 नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध बैनर होर्डिंग व दीवारों पर लगी पेंटिंग हटाने के अभियान के क्रम में मंगलवार को 187 अवैध होर्डिंग बैनर, 101 साइनेज, 139 पोस्टर व 52 पेंटिंग हटाए गए। यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय त्रिभुवन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बलिया में 45 अवैध होर्डिंग बैनर, 18 साइनेज, 12 पोस्टर व 06 पेंटिंग व नगर पालिका परिषद रसड़ा में 04 अवैध होर्डिंग बैनर, 12 साइनेज, 14 पोस्टर व 10 पेंटिंग हटाए गए। इसके अलावा नगर पंचायत रेवती में 05 अवैध होर्डिंग बैनर, 02 साइनेज, 07 पोस्टर व 03 पेंटिंग, सहतवार में 02 अवैध होर्डिंग बैनर, 05 साइनेज, बांसडीह में 14 अवैध होर्डिंग बैनर, 02 साइनेज, 08 पोस्टर व 04 पेंटिंग हटाए गए। मनियर में 08 अवैध होर्डिंग बैनर, 09 साइनेज, 15 पोस्टर व 07 पेंटिंग हटाए गए। सिकन्दरपुर में 22 अवैध होर्डिंग बैनर, 08 साइनेज, 29 पोस्टर व 08 पेंटिंग, बेल्थरारोड में 37 अवैध होर्डिंग बैनर, 31 साइनेज, 26 पोस्टर व 04 पेंटिंग हटाए गए। बैरिया में 12 अवैध होर्डिंग बैनर, 05 साइनेज, 08 पोस्टर व 02 पेंटिंग, चितबड़ागांव में 20 अवैध होर्डिंग बैनर, 01 साइनेज, 15 पोस्टर व 06 पेंटिंग हटाए गए। नगरा में 10 अवैध होर्डिंग बैनर, 08 साइनेज, 05 पोस्टर व 02 पेंटिंग और नगर पंचायत रतसरकलां में 08 अवैध होर्डिंग बैनर हटाए गए। बताया कि अधिशासी अधिकारियों से तीन दिन तक अभियान चलाने और उसके बाद किसी के द्वारा अवैध होर्डिंग बैनर, पोस्टर, पेंटिंग आदि लगाए जाने पर जुर्माना एवं एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed