फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रेक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

प्रेक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 02 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बेल्थरारोड। प्रेक्षक ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के गुरुवार को बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों के आसपास मौजूद ग्रामीणों से वार्ता की। मतदान के दौरान होने वाली कठिनाइयों के बाबत जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षक ने हल्दीरामपुर के तीन और टगुनिया के एक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रों पर बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का हाल देखा। उन्होंने धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने केन्द्रों पर सुविधाओं का इंतजाम पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने मतदान के बाबत ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान वे संतुष्ट दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग बिना किसी के दबाव में निर्भय होकर स्वेच्छा पूर्वक मतदान करते हैं। मतदान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती। यह सुन प्रेक्षक ने संतोष जताया। उन्होंने चुनाव के पूर्व तक मतदान केंद्रों की सारी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा, केंद्रों पर व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी संत कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed