फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   यूपी 100 के पास 1753 आए प्रापर्टी विवाद

यूपी 100 के पास 1753 आए प्रापर्टी विवाद

Tue, 12 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 के पास 1753 आए प्रापर्टी विवाद
बलिया। पिछली सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से 30 दिसंबर 2016 को पूरे प्रदेश में यूपी 100 सेवा आरंभ की गई। अब तक इसके पास 1753 प्रापर्टी विवाद आए। समय से और सूझबूझ का परिचय देने में तत्परता दिखाने पर डीजीपी द्वारा जनपद को चार बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही यूपी 100 टीम को पूरे प्रदेश में सबसे अच्छी सेवा देने के लिए बधाई भी दी गई। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी 100 के पास वर्ष जनवरी 2018 से चार मार्च 2019 तक सबसे अधिक मामले पारिवारिक, जमीन विवाद, छेड़खानी व शराब के आए हैं।
विज्ञापन

उप्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से पिछली सरकार ने पूरे प्रदेश में यूपी 100 सेवा संचालित किया था। जिसके तहत जनपद को कुल 38 वाहन प्राप्त हुआ था। जिसमें सात इनोवा तथा 31 बोलेरो मिली थी। इन वाहनों पर एक कमांडर, एक सब कमांडर व पायलट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा वाहनों को संचालित करने के लिए जिले में कुल 912 प्वाइंट स्थापित किए गए थे। इसमें प्रत्येक वाहनों के लिए 24 प्वाइंट स्थापित किए गए है। जो 15 से 20 किमी की दूरी तय करता है। इसके बाद प्रदेेश की भाजपा सरकार द्वारा जिले में यूपी 100 की 16 बाइक उपलब्ध कराई गई। ताकि जहां चार पहिया वाहन न पहुंच सकें, वहां बाइक पुलिस पहुंच जाय। इसमें एक बाइक पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 32 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह यूपी 100 बाइक शहर कोतवाली, बैरिया कोतवाली, बांसडीह कोतवाली, रसड़ा कोतवाली, रेवती, सिकंदरपुर, उभांव, गड़वार थाने में तैनात की गई है। विभागीय आकड़ों पर गौर करे तो वर्ष 2018 के जनवरी माह से चार मार्च 2019 तक प्रापर्टी के 1753, घरेलू हिंसा 1448, चोरी की धमकी 362, हत्या का प्रयास 346, छेड़खानी 114, डकैती के 84, दहेज के 34 तथा शराब के 58 मामले आदि आए है। जिसमें सबसे अधिक इस वर्ष प्रापर्टी विवाद है। इसके बाद घरेलू हिंसा का विवाद हावी रहा। इस बाबत यूपी 100 के प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि यूपी 100 के पास सबसे अधिक मामले प्रापर्टी व पारिवारिक विवाद का आता है। जिसे मौके पर ही सुलह-समझौता कराकर निबटाने का प्रयास किया जाता है। बताया कि जनपद की सभी टीम अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed