फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पांच करोड़ की लागत से बनेंगी तीन सड़कें

पांच करोड़ की लागत से बनेंगी तीन सड़कें

Thu, 28 Feb 2019 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से बनेंगी तीन सड़कें
बैरिया। विधान सभा बैरिया में पांच करोड़ की लागत से तीन सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर तहसीलदार बैरिया रामनरायन वर्मा ने गुरुवार को सर्वे किया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रत्येक विधान सभा में पांच करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने के शासन के निर्णय के क्रम में विधान सभा बैरिया के तीन सड़कों के जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार बैरिया को दी गई थी। जिस पर तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी बलिया को दे दिया है। इसके तहत विधान सभा क्षेत्र के दो किमी लंबी पियरौटा से केवा होते हुए छेरडीह सड़क की लागत लगभग 127.4 करोड़ रुपये है और इसके सापेक्ष 127.4 करोड़ रुपये अवमुक्त किया गया है। दूसरा जयप्रकाशनगर में गोबर्धन पहाड़ मंदिर से शंकर नगर तक दूरी 1.3 किलोमीटर लागत लगभग 148.17 रुपए जिसमें सभी पैसे अवमुक्त हो गए हैं। तीसरा दया छपरा से सुंदर उपाध्याय के घर होते हुए नवका गांव तक जाने वाले सड़क दूरी लगभग 3.40 किमी और लागत 223.93 करोड़ जिसमें 111.97 करोड़ अवमुक्त है। इन तीनों सड़कों की जांच के लिए तहसीलदार बैरिया को नामित किया गया था। जांच के बाद तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जांच में तहसीलदार ने माना है कि तीनों सड़कें बनाने योग्य हैं और उक्त कार्यों को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के द्वारा कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed