फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भगवान राम व लक्ष्मण का हरिजन बिरादरी के युवकों ने फूंका पुतला

भगवान राम व लक्ष्मण का हरिजन बिरादरी के युवकों ने फूंका पुतला

Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
भगवान राम व लक्ष्मण का हरिजन बिरादरी के युवकों ने फूंका पुतला
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार की रात भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का पुतला फूंकने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराई। इसके बाद बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गड़वार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई है। वहीं, चर्चा है कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात गांव के हरिजन बिरादरी के कुछ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का पुतला फूंक दिया, जिसकी जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुआल और राख मिला। पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय पर बैठक कर ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गड़वार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, गांव के हरिजन बिरादरी के लोगों ने बताया कि हम लोग दीपावली के दिन अपने घरों से दलिदर खेदकर उस पर पुआल रखकर फूंक रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने सौहार्द बिगाड़ने के लिए भगवान राम और लक्ष्मण का पुतला फूंकने की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed