{"_id":"5be08b68bdec2269303308c9","slug":"181541442408-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के माध्यम से ही विकास संभव : भरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के माध्यम से ही विकास संभव : भरत
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में सोमवार को क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला का समापन समारोह हुआ। मुख्य वक्ता प्रांतीय संगठन मंत्री राम मनोहर ने कहा कि विद्यार्थी वह है जो विद्या के अर्थ को जानने समझने तथा उसे अपने जीवन का भाग बनाने का प्रयास करता है। मुख्य अतिथि डॉ. निशा राघव ने कहा खोती प्रवृत्ति वाला ही वैज्ञानिक कहलाता है। भाभा अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विपुल पांडेय ने बताया कि संपूर्ण मानव सभ्यता के विकास की धुरी विज्ञान के आधार पर ही आगे बढ़ रही है।
इस क्रम में सांसद भरत सिंह ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देकर देश के लिए योग्य भावी पीढ़ी का निर्माण कर रही है। कहा कि विज्ञान के माध्यम से ही विकास संभव है। प्रतियोगिता में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच शिशु वर्ग, अवध नगरीय बाल वर्ग, काशी नगरीय किशोर वर्ग में अवध नगरीय तथा तरुण में गोरक्ष नगरीय प्रांत प्रथम रहा। पत्रवाचन शिशु व बाल वर्ग, अवध किशोर वर्ग, गोरक्ष तरुण वर्ग में कानपुर तथा आचार्य पत्रवाचन गोरक्ष प्रथम स्थान पर रहा। वैदिक गणित प्रश्न मंच, बाल वर्ग में गोरक्ष, किशोर में काशी, तरुण में अवध प्रांत प्रथम रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, आत्मानंद सिंह, अक्षय ठाकुर, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, जय प्रकाश नारायण सिंह, प्रेमनाथ सिंह आदि रहे।