फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा बिखेरकर मोहा सबका मन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा बिखेरकर मोहा सबका मन

Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा बिखेरकर मोहा सबका मन
रेवती। नगर के आरएनपी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की छठा बिखेरकर अभिभावकों का मन मोह लिया। वयोवृद्ध शंकर दयाल पांडेय के देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के बाद सुप्रिया एवं समूह द्वारा प्रस्तुत हे शारदे मां, अज्ञानता से हमें तार दे मां के सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। इसके बाद अपने सहपाठियों के साथ नितीश एवं शक्ति तथा साक्षी के समूह ने अलग अलग स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों का स्वागत किया। यश नारायण एवं साथियों ने वंदे हैं हम उसके गीत पर स्लो डांस प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। पठन पाठन, संगीत, खेलकूद उपस्थिति अनुशासन आदि में अव्वल आये बच्चों को अभय शंकर पांडेय, विद्यालय की डाइरेक्टर सुनीता पांडेय, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार स्वांग ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभासद शंभू कांय तिवारी, राजेश गुप्ता, आचार्य ओम प्रकाश तिवारी, बिहारी पांडेय, हीरालाल वर्मा, महेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed