{"_id":"5a1b08a24f1c1b9f678bdd58","slug":"181511721122-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान बाद सेल्फी का दिखा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान बाद सेल्फी का दिखा क्रेज
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर युवाओं एवं महिलाओं में उत्साह साफ दिखा। खासतौर पर पहली बार मतदान करने वाले युवकों एवं युवतियों में खुशी झलक रही थी। मोबाइल फोन मतदान केंद्र पर लेकर जाने की इजाजत नहीं थी लेकिन मतदान करने के बाद केंद्रों के बाहर मोबाइल से सेल्फी का क्रेज खूब दिखा। महिलाओं ने ग्रुपिंग में फोटो खिंचवाई तो कुछ युवतियों ने सेल्फी लेकर तस्वीर को मोबाइल में कैद कर लिया। बलिया नगर पालिका परिषद के राजकीय इंटर कालेज में नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर बाहर खुशी का इजहार महिलाओं ने सेल्फी लिया। कहा कि हमने नगर का चहुमुखी विकास तथा महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। मतदान को यादगार बनाने के लिए मोबाइल से तस्वीर भी खींची है, ताकि दूसरों को बता सकेंगे कि हमने भी अपना कर्तव्य निभाया है।
अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
बलिया। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमिशभनर कें रविंद्र नायक, डीआईजी विजय भूषण, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने अलग-अलग विभिन्न नगर पंचायतों व नगर पालिका का भ्रमण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान देने आए मतदाताआें का मतदाता पहचान पत्र भी चेक किया। इस दौरान नगर पालिका व नगर पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर भारी मात्रा में फोर्स मौजूद रही। जहां एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता था।