{"_id":"5a1317484f1c1bc8678bca3d","slug":"181511200584-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 डिबार स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 डिबार स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा केंद्रों को अंतिम रुप देने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 22 डिबार स्कूलों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड के सचिव ने इसे संज्ञान में लेते हुए अन्य आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची प्रस्तावित करने का निर्देश दिया है।
वर्ष 2018 में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन विद्यालयों का ब्योरा फीड करने का निदेश दिया गया था। इसमें स्कूलों के कमरा, बेंच, नजदीकी स्कूल की दूरी, छात्रों की क्षमता, सीसीटीवी कैमरा आदि का अंकन करना था। स्कूलों की ओर से फीड किए ब्योरे को परिषद की ओर से सत्यापन कर रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगी गई। लेकिन अधिकारियों ने सत्यापन में खामी मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते कई परीक्षा केंद्र मानक के विपरीत बन गए। इतना ही नहीं वह विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बन गए जो किसी न किसी कारण से डिबार हैं। इसे देखते हुए शासन की ओर से कुल 22 डिबार स्कूलों की सूची जारी की गई है। बोर्ड के सचिव ने बताया है कि परीक्षा केंद्रों के बाबत मिली आपत्तियों के साथ ही डिबार स्कूलों को भी संज्ञान में लेते हुए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित करने को कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय ने बताया कि डिबार स्कूलों की सूची परिषद की ओर से जारी की गई है। बताया कि 23 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में परीक्षा केंद्रों को अंतिम रुप दिया जाएगा। बताया कि डिबार स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।