फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूजी गईं धन की देवी लक्ष्मी

पूजी गईं धन की देवी लक्ष्मी

Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पूजी गईं धन की देवी लक्ष्मी
बलिया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शाम के समय लक्ष्मी-गणेश का विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कर मिठाई बांटी गई। ग्रामीण इलाकों में लक्ष्मी की प्रतिमा रखकर पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

नगर के लोगों ने दीपों के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान घरों एवं प्रतिष्ठानों को विधिवत झालरों से सजाया गया। महिलाओं ने अपने-अपने घरों में रंगोली बनाकर दीपों से सजाया। घरों एवं इमारतों को लड़ियों और झालरों से सजाया गया। देरशाम को पूजन अर्चन के साथ घरों में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं स्थापति की गई।
विज्ञापन

नगरा : क्षेत्र के कोठिया नरायनपुर गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नवयुवक सामाजिक सेवा संस्थान के बैनर तले देवी जागरण के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी के गीत व प्रियंका के नृत्य से लोग झूम उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ बेल्थरारोड विधायक धन्नजय कनौजिया व कमेटी के सचिव गुलबदन चौहान ने भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी को अंगवस्त्र व पुष्पाहार से किया। इस दौरान लक्ष्मी पूजन समिति के द्वारा विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भज्जु चौहान,उधम सिंह, महेंद्र, अरविन्द,वकील, राजेश, सिंहाशन कमेटी के आदि ने आये हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकहर : क्षेत्र में कुल 130 जगह मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की गई है, जहां सुबह-शाम घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण को भक्तिमय हो ही रहा है। क्षेत्र में प्रमुख रूप से कुरेजी में जहां चार जगह, वहीं बलेसरा में तीन, नरांव में चार, चिलकहर में पांच, असनावार में छह जगह, बसनावार में सात, ताखा में पांच, इंदर में छह जगह सहित पूरे क्षेत्र में कुल 130 जगह मूर्तियां स्थापित की गई है। मूर्तियों का विसर्जन सोमवार से शुरू होगा। वहीं जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है। क्षेत्र में लक्ष्मी पंडालों को बनाने में हिमांशु सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, बंटू, प्रद्युम आदि का सहयोग सराहनीय रहा।



इनसेट..
शहीद स्मारक पर जलाए गए दीप
सुखपुरा। शहीद स्मारक पर दीपावली के दिन दीप जला कर शहीदों के स्मृतियो को नमन किया गया।शहीद स्मारक पर पहुंच कर लोगों ने सैकड़ो की संख्या मे दीपक जलाया। समाजसेवी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस पावन पर्व पर हमे शहीदो के सपनो के अनुरूप राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की जरूरत है। इस मौके पर शम्भू सिंह, विप्लव सिंह, गोलू सिंह , ज्ञानजी श्रीवास्तव, पंकज सिंह, फुलेना सिंह, चुनमुन लाल, डा.सरफुल हक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed