फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिक्षकों ने अपनी मांगे पीएम और सीएम को भेजा

शिक्षकों ने अपनी मांगे पीएम और सीएम को भेजा

Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने अपनी मांगे पीएम और सीएम को भेजा
बलिया। उप्र बेसिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के बैनर तले शिक्षक संगठनों के साथ कर्मचारी संगठनों ने कलेक्ट्रेट एक दिवसीय धरना सभा आयोजित किया गया। इस दौरान स्थाई मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों को अनुदानित कराने और स्थाई एवं अस्थाई मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनीफार्म तथा एमडीएम दिलाने की मांग की गई। राष्ट्रपति, पीएम, सीएम एवं मानव संसाधन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष मो. मतीउर्रहमान ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन नीति को हर हाल में बहाल करे। कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार कर्मचारी और शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि कर्मचारी हितों की बात करने वाली सरकार को ही हम तरजीह देंगे। पुरानी पेेंशन हर हाल में लागू किया जाना चाहिए। संगठन के महामंत्री संजय तिवारी, विमला पांडेय, शब्द प्रकाश, दिनेश्वर गिरी, संतोष कुमार सिंह, जहीरुद्दीन, प्रमोद गुप्ता, रामलाल गुप्त, मधु शुक्ला, फूलेश्वरी देवी, लक्ष्मी वर्मा, देवंती सिंह, संतोषी देवी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed