फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18 years old assault case settled

Ballia News: 18 वर्षों से चल रहे मारपीट का मामला निपटाया

Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
18 years old assault case settled
बैरिया। पहली बार तहसील स्थित ग्राम न्यायालय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। वादी-प्रतिवादियों ने खुशी का इजहार किया। 18 वर्षों से चल रहे मारपीट के मामले में न्यायाधिकारी विशाल शर्मा ने समझौता कराया। दोनों पक्षों ने न्यायालय परिसर से बाहर निकलते ही जयकारे लगाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बैरिया तहसील स्थित ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। विचाराधीन 150 मुकदमों में से 96 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में एक मामला मारपीट का था। इसमें सरकार बनाम हंसराज यादव आदि के खिलाफ मुकदमा 18 वर्षों से विचाराधीन था। न्यायाधिकारी ने पक्ष व विपक्ष के बीच सुलह समझौता कराकर उसका निस्तारण किया।
विज्ञापन

इसी तरह 95 मामले सार्वजनिक उपद्रव (पब्लिक न्यूसेंस) का था। सभी मामलों में हर्जाना लगाकर मामलों को निस्तारित कर दिया गया। शेष बचे 54 मामलों में पक्ष विपक्ष में किसी एक के नहीं रहने अथवा तकनीकी कारणों से निस्तारण नहीं हो सका। न्यायाधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि आगे होने वाले लोक अदालत में शासन के मंशा के अनुरूप अधिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed