फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कवायद अधूरी, बूथों पर सुविधाएं पूरी नहीं

कवायद अधूरी, बूथों पर सुविधाएं पूरी नहीं

Fri, 03 May 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
कवायद अधूरी, बूथों पर सुविधाएं पूरी नहीं
बलिया। प्रशासन की तमाम कवायदों के बाद भी बहुत से बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। कहीं बिजली तो कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं है जबकि निर्वाचन आयोग ने बूथों पर सभी तरह की सुविधाएं मुहैया मुहैया कराने निर्देश जारी किया है। स्थिति यह है कि बलिया के 64 और सलेमपुर के 197 बूथों पर बिजली का कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का दावा है कि चुनाव से पूर्व इन बूथों पर इंतजाम कर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर कराई गई पड़ताल में सामने आया है कि बलिया लोक सभा क्षेत्र के कुल 1966 बूथों में 18 बूथों पर रैंप नहीं है। इसमें बलिया नगर विस क्षेत्र के 16 व बैरिया विस क्षेत्र के दो बूथ शामिल हैं। इस लोक सभा क्षेत्र के 64 बूथों पर बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। इसमें फेफना विस क्षेत्र के 35, बैरिया विस क्षेत्र के 28 व गाजीपुर जिले के जहूराबाद विस क्षेत्र का एक बूथ शामिल हैं। सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में कुल 1862 बूथों पर चुनाव कराया जाएगा। इस लोक सभा क्षेत्र के 71 बूथों पर रैंप नहीं हैं। इसमें बेल्थरारोड विस क्षेत्र के 12 बूथों के अलावा देवरिया जनपद के भाटपार विस क्षेत्र के 27 व सलेमपुर विस क्षेत्र के 32 बूथ शामिल हैं। इस लोक सभा क्षेत्र के 197 बूथों पर बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। इसमें बेल्थरारोड के 12, सिकंदरपुर के एक, बांसडीह के चार के अलावा देवरिया जिले के भाटपार रानी के 110 व सलेमपुर 70 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन

इस लोक सभा क्षेत्र के 61 बूथों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसमें बेल्थरारोड के एक, भाटपार रानी विस के 39 व सलेमपुर विस क्षेत्र के 21 बूथ हैं। इस लोक सभा क्षेत्र के 123 बूथों पर शौचालय की सुविधा नहीं है। इसमें बेल्थरारोड विस क्षेत्र के 19, सिकंदरपुर विस क्षेत्र के चार, बांसडीह विस क्षेत्र के दो के अलावा भाटपार रानी विस क्षेत्र के 42 और सलेमपुर विस क्षेत्र के 56 बूथ हैं। इसके अलावा घोसी लोक सभा क्षेत्र के रसड़ा विस क्षेत्र के दो बूथों पर रैंप नहीं है व 32 बूथों पर बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। अगर जिले के सभी बूथों पर नजर डाले तो 32 बूथों पर रैंप नहीं हैं, 112 बूथों पर बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, एक बूथ पर पेयजल की सुविधा नहीं है व 25 बूथों पर शौचालय नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामआसरे ने बताया कि बूथों पर सुविधाओं के बाबत मॉनीटरिंग कराई गई है और जहां भी कमियां सामने आई हैं वहां व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित विभागों व एसडीएम को दिया गया है। चुनाव के पूर्व सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed