फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य जरुरी

बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य जरुरी

Fri, 01 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य जरुरी
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सिविल कोर्ट के केंद्रीय सभागार में हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज प्रमोद कुमार पंचम तथा विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल के सदस्य जयनारायण पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी रामजी सिंह यादव ने बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने उपाध्यक्ष जेपी सिंह, महासचिव अविरल कुमार ओझा, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार सिंह, सोनू गुप्ता, ममता तिवारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला जज प्रमोद कुमार पंचम ने कहा कि बार और बेंच का आपसी संबंध जरूरी है। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल के सदस्य जयनारायण पांडेय ने कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक होते हैं। जितना सम्मान बार बेंच का करता है उतना ही सम्मान बेंच को भी बार का करना चाहिए। अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता हितों के मान-सम्मान के लिए आजीवन संघर्षरत रहूंगा। उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लेकिन बेवजह कभी भी कोर्ट को बंद नहीं कराया जाएगा। इस मौके सभी बार संगठनों के पदाधिकारी तथा न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संचालन रतन प्रकाश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed