फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 31 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
बलिया। नगर पालिका बोर्ड बलिया के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को मंगलवार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। सभासदों ने नगर पालिका बोर्ड के प्रत्येक माह में बैठक कराने तथा बैठक में पारित एजेंडों को बिंदुवार लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तावित विषयों को सभासदों को उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि नगर पालिका एक्ट में प्रत्येक माह में बोर्ड की बैठक कराना अनिवार्य है। साथ ही बोर्ड द्वारा पारित विषयों की प्रोसिडिंग बुक में दर्ज कर प्रमाणित छायाप्रति सभासदों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की निर्धारित है। सभासदों ने कहा कि यदि प्रत्येक माह में बोर्ड की बैठक और प्रोसिडिंग बुक में दर्ज प्रमाणित छायाप्रति सभासदों को उपलब्ध नहीं कराई गई तो हम सभासद धरना आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में सभासद पम्मी सिंह, अमित दुबे, ददन यादव, हरिशंकर राय, कन्हैया जायसवाल, संगीता देवी, संजय यादव, संतोष कुमार सिंह, शमशाद कुरैशी, पवन कुमार गुप्ता, मोहिनी शाह, अखिलेश सिंह, शारदा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed