फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़कों पटरियों पर अतिक्रमणकारी काबिज

सड़कों पटरियों पर अतिक्रमणकारी काबिज

Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पटरियों पर अतिक्रमणकारी काबिज
बलिया। नगर में सड़कों और पटरियों पर अतिक्रमणकारी काबिज हो गए हैं। ऐसे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के औचित्य पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। अतिक्रमण के चलते रास्ता जाम होना रोजाना की बात हो गई है। उधर, नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई टीम का दूर-दूर तक पता नही है।
विज्ञापन

जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा इंक्रोचमेंट टीम की तैनाती की गई थी। पुलिस द्वारा दूकानदारों को हिदायत दिया गया था कि कोई भी दूकानदार अपनी दूकान से बाहर अतिक्रमण नहीं करेगा। कुछ दिनों तक तो इसका पालन हुआ उसके बाद स्थित फिर वही हो गई। वहीं ठेला-खुमचे वालों को भी एनएच-31 के पटरियों पर अतिक्रमण नहीं करने का आदेश दिया गया था। जबकि स्टेशन से शहीद चौक तक के सड़क को छोड़कर अन्य मार्ग के पटरियों पर ठेला-खुमचे वालों को लगाने का आदेश दिया गया था। वर्तमान में चित्तू पांडेय चौराहे से लेकर कदम चौराहा तक दूकानदारों ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी विजय प्रताप यादव ने बताया कि बुधवार को पटरी दूकानदार को हटाया गया तो चेयरमैन उनके साथ धरने पर बैठ गए। ऐसे में नगर में अतिक्रमण हटाना मुश्किल दिख रहा है। चेयरमैन ही इसका कोई हल निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed