{"_id":"5a14721f4f1c1b6a678bd188","slug":"171511289375-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में दो झोपड़ियां राख, लाखों का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में दो झोपड़ियां राख, लाखों का सामान नष्ट
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव ग्रामसभा अंतर्गत दल छपरा गांव में सोमवार की आधी रात को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार का दो झोपड़ियां उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान, जरूरी प्रपत्र, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में एक गाय जलकर मर गई। वहीं गृहस्वामी तथा उसकी पत्नी झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 12 बजे दल छपरा निवासी मनोज यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग को नियंत्रित करते। तब तक मनोज यादव की दो झोपड़ियां, 20 क्विंटल धान,10 क्विंटल मक्का, पांच बोरी गेहूं, तीन बोरी डाई, 6 बोरी यूरिया सहित उपयोग के सारे सामान जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में मनोज यादव की एक गाय जलकर मौके पर ही मर गई। घटना में मनोज यादव (32) तथा मनोज की पत्नी ममता (29) भी झुलस गई। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर कराया गया।