{"_id":"596118444f1c1b33638b466d","slug":"171499535428-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से आईटीआई में लूट- खसोट मामले की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से आईटीआई में लूट- खसोट मामले की शिकायत
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलिया। जनसूचना अधिकार कार्यकर्ता तथा अधिवक्ता मनोज राय हंस एवं उनके सहयोगी अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से सीएमआवास पर मिले। इस दौरान अधिवक्ता द्वय ने सात मामलों में सबूत सहित शिकायत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रमुख सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास भुवनेश कुमार से मिलकर मामले से अवगत कराया।
सीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है जनपद के सरकारी तथा निजी आईटीआई स्कूलों में सरकारी धन का गबन, फर्जी नियुक्ति, सैकड़ों स्क्रैब की चोरी, फर्जी प्रवेश तथा बिना पढ़ाए, बिना प्रैटिक्ल कराए अवैध धन की वसूली कर डिग्री बांटने से संबंधित सात अलग-अलग मामलों में आरोप लगाए। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कौशल विकास के तहत मिलने वाली सुविधाओं को भी विद्यालय प्रबंध संस्थान के लोग हजम करने में जुटे हुए है। इसके उपरांत जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तथा राज्यमंत्री सुरेश पासी से मिलकर जिले के आईटीआई स्कूलों में की जा रही लूट-खसोट की की शिकायत की।