फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आफिसर्स क्लब में दो दिवसीय लगेगा अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी

आफिसर्स क्लब में दो दिवसीय लगेगा अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी

Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आफिसर्स क्लब में दो दिवसीय लगेगा अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी
बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर छह और सात जुलाई को आफिसर्स क्लब बलिया में आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी के संबंध में विकास भवन सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दें और लाभान्वित कराएं। इस तरह के आयोजन सभी विकास खंड पर भी किए जाएंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके जन्मदिन पर वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ सामान्य ज्ञान, सुलेख-लेखन आदि से संबंधित प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराएंगे ताकि उनके जन्मदिन 25 सितंबर को पुरस्कार का वितरण कराया जा सके। वहीं, उप निदेशक कृषि को किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी से 24 सितंबर तक की अवधि में विशेष पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित कर फलदार, शोभाकार एवं अन्य बहुपयोगी पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के 100 दिन पर हुए उपलब्धि का विवरण सूचना विभाग को उपलब्ध कराये। मौके पर सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, डीएफओ आरए सिंह, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed