{"_id":"594d57754f1c1bcf0b8b467c","slug":"171498240885-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नए युग का होगा सूत्रपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नए युग का होगा सूत्रपात
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड । विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का सूत्रपात किया गया है। योजनाओं के क्रियान्वयन से विकास के नए युग का सूत्रपात होगा। वह पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द शव वाहन की व्यवस्था की जाएगी। जिससे गरीबों के मृतकों का शव ले जाने में सुविधा हो सके। उन्होंने बताया कि चौकिया मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा और नगरा स्थित पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
विधायक ने कहा कि गत दिनों पुलिस महानिदेशक से उनके कार्यालय में मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक में बेल्थरारोड में क्षेत्राधिकारी की स्थाई रूप से तैनाती के अलावा उंभाव और नगरा थाने में पुलिस कर्मियों के लिए आवास निर्माण की मांग की गई। पत्रक में घाघरा नदी तट पर स्थित खैरा मठ की भूमि को भूमाफियाओं द्वारा हड़पने की कोशिशों का उल्लेख करते हुए माफियाओं के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की मांग की गई।