फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 blocks will be decided, who will be the MLC

17 ब्लॉक तय करेंगे, कौन होगा एमएलसी

Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
17 blocks will be decided, who will be the MLC
बलिया। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में नामांकन वैध मिलने पर भाजपा और सपा के बीच एमएलसी चुनाव में भी कड़ा मुकाबला है। हालांकि, अभी 25 मार्च को नाम वापसी का दिन बाकी है। इस बीच 17 ब्लॉकों में नगर निकायों के मुकाबले ज्यादा वोट हैं जो निर्णायक साबित होंगे।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में हार-जीत काफी हद तक क्षेत्र पंचायतों से तय होगी। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में कुल 2624 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 940 ग्राम प्रधान, 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। बलिया और रसड़ा नगर पालिकाओं में 50 और नगर पंचायतों में 124 मतदाता हैं। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 174 और जिले के 17 ब्लॉक (क्षेत्र पंचायतों) में मतदाताओं की कुल संख्या 2450 है। ऐसे में हार-जीत का ज्यादा दारोमदार ब्लॉकों पर होगा। मतदान के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं में सात विधायक और चार सांसद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले के 17 ब्लॉकों में कमोबेश 12 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हैं, जबकि पांच प्रमुख सपा के है। लेकिन यहां भितरघात का खतरा भी बना हुआ है। नगर पालिकाओं की बात करें तो दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के चेयरमैन हैं। इसके अलावा आठ नगर पंचायतों में पांच पर भाजपा के चेयरमैन है। इसके अलावा चितबड़ागांव में बसपा, रेवती में वीआईपी और सहतवार में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का चेयरमैन है। यहां भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिल सकती है। जातीय आधार की बात करें तो यादव और मौर्य के अलावा राजभर समाज के ज्यादा प्रधान, बीडीसी सदस्य हैं। हालांकि इसके अलावा 59 सदस्यीय जिला पंचायत में सपा का चेयरमैन है। इसी आधार पर राजनीतिक गलियारों में अभी से चर्चा है कि भाजपा और सपा के बीच एमएलसी चुनाव में कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन आने वाले दिनों में तय होगा कि मतदाता किसे अपना रहनुमा चुनते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में एक का पर्चा खारिज
बुधवार को एमएलसी चुनाव के लिए दाखिल तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार गोरख नाथ यादव का पर्चा तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिया गया। जबकि सपा के अरविंद गिरी ओर भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू का पर्चा जांच में वैध मिला। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने दी। बताया कि 25 मार्च का नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed