{"_id":"5ccc7891bdec22075060753a","slug":"161556904081-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से 80 गांवों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से 80 गांवों में गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। क्षेत्र के पियरौटा गांव के पास हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से करीब 80 गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गुरुवार की रात लड़खड़ा गई। इससे गांवों में पूरा रात अंधेरा छाया रहा। गर्मी से बेहाल होकर लोग पंखा झालते हुए पूरी रात बिताया। शुक्रवार की सुबह में उपभोक्ताओं के हो-हल्ला मचाने पर 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। तब लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि आए दिन विद्युत तार टूटने की घटना से घंटो विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
बैरिया विद्युत उपकेंद्र के रानीगंज बाजार, मधुबनी, उपाध्यापुर, गंगापुर, दुर्जनपुर, श्रीकांतपुर, श्रीनगर, तालिबपुर, जमालपुर आदि समेत कुल 80 गांवों में गुरुवार की पूरी रात बिजली गुल रही। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे अचानक पियरौटा गांव के पास हाईटेंशन तार टूट गया और इलाके भर की आपूर्ति पूरी रात ठप रही। गर्मी से बिलबिलाए ग्रामीणों ने जब इसको लेकर हो हल्ला मचाया तो आनन- फानन में तार को जोड़ कर शुुक्रवार की सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी में अक्सर कभी ओवरलोड तो कभी तार टूटने के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। इस बाबत अवर अभियंता कमलेश कुमार ने कहा कि गुरुवार को रात नौ पियरौटा में हाईटेंशन तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित रही और अब इसे दुरुस्त कर दिया गया है।