{"_id":"5c7968edbdec2259c53e239f","slug":"161551460589-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन की तिथि 31 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन की तिथि 31 तक
विज्ञापन
बलिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए अंतिम आवेदन की तिथि 31 मार्च नियत की गई है। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों को आनलाइन एवं आफलाइन सत्यापन और उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। लाटरी निकालने की तिथि 16 अप्रैल जबकि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 30 अप्रैल तक हर हाल में प्रवेश सुनिश्चित कराने का आदेश अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने दिया है।
गौरतलब हो कि आरटीई को लेकर जनपद की स्थिति पहले ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जनपद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एक तो स्कूलों द्वारा गरीब बच्चों का दाखिला नहीं लिया गया। वहीं, स्कूलों में बच्चों का एडमीशन हो, इस दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने भी शुरू से ही उदासीनता बरती है। वहीं, कुछेक विद्यालयों में दाखिला होने के बाद बच्चों को प्रताड़ित भी होना पड़ा है। जिसको समय-समय पर अमर उजाला ने प्रकाशित किया और न्याय दिलाने का काम किया और इस बार भी जो जानकारी बेसिक शिक्षाधिकारी के जरिए अभिभावक तक पहुंचनी चाहिए, वह जानकारी भी इस बार भी अमर उजाला ही दे रहा है। दरअसल अमर उजाला टीम ने सीधे अपर शिक्षा निदेशक से संपर्क स्थापित कर इससे संबंधित लेटर प्राप्त किया, फिर प्रकाशित किया।
वहीं, इस सिलसिले में जब बीएसए संतोष कुमार राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लेटर आया है। जिला कोआर्डिनेटर को इसके प्रचार-प्रसार का भी जिम्मा दे दिया गया है। इच्छुक अभिभावक अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों का चयन कर आनलाइन तथा आफलाइन फार्म भरवा सकते हैं। जो आनलाइन फार्म फिलअप करवाना चाहते हैं वह हार्ड कापी बीएसए आफिस में जरूर जमा करें।