फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मांगों के समर्थन मे आर-पार लड़ाई का किश शंखनाद

मांगों के समर्थन मे आर-पार लड़ाई का किश शंखनाद

Tue, 06 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन मे आर-पार लड़ाई का किश शंखनाद
रसड़ा। तहसील प्रांगण में नगरा ब्लाक के अतरौली करमौता के ग्रामीण जन कोटा संघर्ष समिति के तत्वावधान में अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे दूसरे दिन धरना प्रदर्शन को जनता क्रांति पार्टी ने समर्थन कर आंदोलन की धार को तेज कर दिया। अपनी मांगो के समर्थन आर पार की शंखनाद किया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिकतहसील प्रांगण में ग्रामीणों ने जन कोटा संघर्ष समिति के सदस्य संजय राव के हमलावरों को गिरफ्तार करने 29 अक्टूबर को ग्रामीणों द्वारा कोटेदार का कालाबाजारी के लिए जा रहे पकड़े गये राशन पर कोटेदार जगधारी राम मकान मालिक कैलाश पति यादव एवं पिकअप गाड़ी पर कार्यवाही करने, पूर्ति निरीक्षक द्वारा खुली जांच में 15 दिसंबर और 29 दिसंबर 16 में पायी गयी अनियमितता पर कार्यवाही कर रिकवरी करने, खेल के मैदान एवं चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने सहित पूर्व कोटेदार अशोक पांडेय द्वारा मिट्टी तेल की अनियमितता पर कार्यवाही की मांग पर अड़े थे। जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर सिंह चौहान ने कहा की जनता बेहाल है असली मुद्दों से भटका कर सरकार एक बार फिर जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाने की फिराक में है। मूलभूत समस्याओं के लिये जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। चेताया की ग्रामीणों की मांगों पर अमल नही किया गया तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जायेगा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कमलेश चौहान, दीनदयाल चौहान, जितेंद्र चौहान, मकरध्वज चौहान, संजय राव, विजयकांत यादव, जितेंद्र राव, पप्पू राव आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed