{"_id":"5a75e2c84f1c1b89268b8130","slug":"161517675208-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को नामांकन, 22 को चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को नामांकन, 22 को चुनाव
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जनपद के ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों, जो न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हों उस पर उप चुनाव के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। कहा कि सभी निर्वाचन अधिकारी रिक्त पदों पर चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना पांच फरवरी को निर्गत करेंगे। बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, जांच 13 फरवरी को की जाएगी। नाम वापसी 15 फरवरी अपराह्न तीन बजे तक और इसके बाद प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 22 फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे मतदान कराया जाएगा तथा 24 फरवरी सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप चुनाव के लिए ब्लॉकवार निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की है। हनुमानगंज ब्लॉक के लिए निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गौड़ व सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव को तैनात किया है। बैरिया ब्लॉक के लिए आरओ विनोद कुमार मौर्या व एआरओ अधिकारी वीर बहादुर यादव, बांसडीह ब्लॉक के लिए आरओ स्वामीनाथ व एआरओ एजाज अहमद, रेवती ब्लॉक के आरओ अशोक कुमार लाल व एआरओ कमल देव यादव, रसड़ा ब्लॉक में आरओ रामकरण यादव व एआरओ आनंद कुमार चौरसिया को बनाया गया है। नवानगर ब्लॉक के आरओ नीरज कुमार व एआरओ उत्तम चंद चौहान, सीयर ब्लॉक के आरओ संजय कुमार व एआरओ शशांक सिंह, नगरा ब्लाक के आरओ मोहम्मद सादुल्लाह व एआरओ अमरनाथ चौबे, गड़वार ब्लाक के आरओ अनिल कुमार मेहता व एआरओ विजय शंकर सिंह, चिलकहर ब्लॉक के आरओ सूर्यकांत कुमार व एआरओ अनिल कुमार को तैनात किया है। डीएम ने प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की भी तैनाती की है। इसमें प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ, प्रभारी अधिकारी वाहन एआरटीओ प्रशासन, ईंधन प्रभारी अधिकारी डीएसओ, व्यय लेखा प्रभारी अधिकारी मुख्य कोषाधिकारी, वीडियोग्राफी प्रभारी अधिकारी जिला मनोरंजन कर अधिकारी को बनाया है।