{"_id":"5a70bdb14f1c1ba0268b74ff","slug":"161517338033-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई के लिए खान अधिकारी ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई के लिए खान अधिकारी ने दी तहरीर
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मानकों की अवहेलना कर नगरा थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठों को संचालन किया जा रहा है। खनन अधिकारी अशोक कुमार ने ऐसे नौ भट्ठों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इससे ईट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा है।
खनन अधिकारी अशोक कुमार ने इसी 20 जनवरी को इन ईंट-भट्ठों पर जांच के दौरान पाया था कि इन स्वामियों द्वारा न तो स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है और न ही खनन की रायल्टी जमा की गयी है। जबकि सभी ईंट भट्ठों पर पथाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह जलवायु एवं परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार विना पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त किये पथाई का कार्य एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) की शर्तों के विरूद्ध है। जिन पर कार्रवाई के लिए नगरा थाने को तहरीर दी गयी है वे लिमरा ईंट भट्ठा ढेकवारी, दुर्गा इंटरप्राइजेज सराय पाउट, फुलबदन ईंट भट्ठा गोठाई, हरिओम ईंट भट्ठा चोगड़ा, पुष्पांजलि ईंट भट्ठा पहाड़पुर, टुनटुन सिंह ईंट भट्ठा सोनपुरवा, श्रीकिशुन ईंट भट्ठा डेहरी शंकरपुर, शिवशंकर सिंह ईंट भट्ठा छिब्बी व सेगा ईंट भट्ठा इसारी सलेमपुर हैं।