{"_id":"5a1c4df84f1c1bce408b9848","slug":"161511804408-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब नसीब होगा शुद्ध पानी !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब नसीब होगा शुद्ध पानी !
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज। स्थानीय ब्लाक के देवकली ग्रामसभा में अभी तक पानी टंकी नहीं लगाए जाने से करीब दस हजार की आबादी शुद्ध पानी पीने से वंचित है। दो-चार जो सरकारी हैंडपंप थे, वह जवाब दे चुके हैं। गांव के प्रधान भोला राय ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराते हुए निवारण की मांग की।
बताया कि नगर से सटे हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत देवकली गांव लगभग नगर परिक्षेत्र में आता है। जैसा कि 2005 में पहले जादवपुर यूनिवर्सिटी और फिर दिल्ली से आई भू-गर्भ जल जांच टीम ने यहां का पानी पीने योग्य नहीं होने की बात बताई थी। लगभग ब्लाक के सभी गांव में टंकी लग चुकी है। लेकिन देवकली गांव आज भी इससे वंचित है। जबकि इस गांव की लोकतंत्र में हिस्सेदारी दस हजार की है। लेकिन ये आबादी दूषित पानी पीने को विवश है। सरकारी हैंडपंप न के बराबर है और जो था, जो है वे काफी जर्जर हो चुका है। ऐसे में गांव में पानी टंकी का निर्माण होना अति आवश्यक है। ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सकें। ग्राम प्रधान ने पत्र की प्रति जिलाधिकारी से लगायत मुख्य विकास अधिकारी को भी सौंपा है।