{"_id":"59d3cbc04f1c1bb0538b576e","slug":"161507052480-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की व्यवस्था ठीक की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की व्यवस्था ठीक की जाए
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सहतवार कस्बा के लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर पंचायत स्थित पीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सक तैनात करने तथा दवा उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कस्बावासियों व क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सेवा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी, ताकि लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय न जाना पड़े, लेकिन अस्पताल पर 24 घंटे चिकित्सक नहीं रहने से लोगों को जिला मुख्यालय या झोलाछाप डाक्टर के यहां मजबूरी में जाना पड़ता है। अस्पताल में दवा नदारद होने के कारण मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। वहीं महिला अस्पताल होते हुए भी कोई महिला चिकित्सक नहीं है। जिससे महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना मजबूरी हो जाता है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक एवं प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जाए। मनीष कुमार सिंह, श्याम वर्मा, मनीष कुमार दुबे, धनजी यादव, अनुरा सिंह, अभिषेक कुमार पांडेय, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।