{"_id":"59820caf4f1c1b1b0e8b45fe","slug":"161501695151-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर जड़ा ताला
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणपुर। मनरेगा कर्मियों ने बुधवार को विकास खण्ड सोहांव पर तालाबंदी कर बकाये मानदेय की भुगतान करने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। एपीओ राजेश यादव द्वारा चेक बैंक मे भेजने के आश्वासन पर गेट का ताला खोला।
ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राय ने कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य कर रहे रोजगार सेवकों का मानदेय पिछले नौ महीने से नहीं मिला है, जबकि मानदेय देने के लिये पैसा पांच जुलाई को ही आ चुका है। बावजूद विकास खण्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मानदेय अब तक नहीं मिल सका है। इस लापरवाही पर रोजगार सेवकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा और उन्होंने ब्लॉक पर तालाबंदी कर नारेबाजी के बीच विरोध जताया। ब्लाक पर तालाबंदी की सूचना पाकर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव ने विकास खण्ड अधिकारी कृष्णानंद उपाध्याय को इसकी जानकारी दी। बीडीओ के निर्देश पर पहुंचे एपीओ राजेश यादव ने अविलंब चेक बैंक में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद रोजगार सेवकों ने गेट का ताला खोल दिया।
इस मौके पर जिला संरक्षक आशुतोष पाठक, हेमंत राय, राघवेंद्र तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, विजय यादव, राम ईश्वर यादव, पूजा गुप्ता, प्रेमलता यादव, पिंकी परवाना खातून, ज्योति राय, घनश्याम यादव, रणजीत, अशोक आदि मौजूद रहे।