{"_id":"5963bc3c4f1c1b7e7a8b464e","slug":"161499708476-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरौली। नरहीं थाना के ग्रामसभा कुतुबपुर में सोमवार को तेज बारिश के चलते जलजमाव होने के कारण गांव की आधी आबादी पानी से घिर गई। गांव की बस्तियों में पानी घुसने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने एनएच 31 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
ग्रामीणों ने कहा कि पानी निकासी को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई लेकिन पानी निकास नहीं कराया जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले से बने ठीक रास्ते का मरम्मत तो कराया जाता है लेकिन जहां जरुरुत है वहां काम नहीं कराया जाता है। जाम की सूचना पर पहुंचे 100 नंबर सब इंस्पेक्टर फौजदार यादव ने मामले से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम की ओर से कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण मानें। हालांकि महिलाओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर पानी निकास का इंतजाम नहीं किया गया तो वह फिर आंदोलन करेंगी। उधर, ग्राम प्रधान सत्यनारायण पटेल ने बताया कि गांव में पानी निकासी का साधन पोखरा था जिसपर अतिक्रमण होने के चलते पानी निकासी का कोई अन्य कोई रास्ता नहीं है। कहा कि ग्राम सभा में पैसा नहीं होने के कारण नाली बनवाना भी संभव नहीं है।