{"_id":"59626aba4f1c1baf3d8b4659","slug":"161499622074-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने को लेकर चल रहा कार्य : उपेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने को लेकर चल रहा कार्य : उपेन्द्र
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्य चल रहा है। जिले के भरौली सीमा से होने वाली तस्करी और लाल बालू का अवैध कारोबार पर निगहबानी को विधायक निधि से बड़ा सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा। किसानों के फसल बीमा के लिए हर जिले में काउंटर खुलेगा।
उक्त बातें राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने शनिवार को देरशाम वन विभाग के सभागार में समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही। श्री तिवारी ने कहा कि किसी भी सरकार के कामकाज को महज सौ दिनों में पूरी तरह नहीं आंका जा सकता है। दावा किया कि आमलोग पिछली सरकारों के सापेक्ष राहत महसूस कर रहे हैं। बताया कि बिजली की आपूर्ति में दशकों पुराने जर्जर तार बाधक बन रहे हैं और इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने विकास के नाम पर लूटने का काम किया जिसकी परत-दर-परत खुल रही है और जिले में सड़क से लेकर अन्य कार्यों में लूट हुई है। अभी सरकार का ध्यान जनहित और किसान की समस्याओं के साथ ही विकास को गति देने पर है, लेकिन विकास का धन डकारने वाले बचेंगे नहीं। भरौली सीमा जो उनके विधानसभा में है पर लाल बालू समेत विभिन्न तरह की तस्करी के सवाल उन्होंने स्वीकार किया कम हुआ है लेकिन पूरी तरह अंकुश नहीं लगा है और इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार हैं। कहा कि जब तक पूरी तरह अधिकारियों और कर्मचारियों में फेर बदल नहीं होगा तब तक उनकी मानसिकता नहीं बदलेगी। बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इसके लिए वह सीमा के पास अपनी निधि से बड़ा सीसीटीवी कैमरा जल्द लगवाएंगे। कहा कि पिछली सरकार में चितबड़ागांव में बने पावर हाउस में किसान की तीन बीघे जमीन को घेर लिया गया और उसे मुआवजा नहीं दिया गया। किसान की ओर से शिकायत मिली है और उसे न्याय दिलाएंगे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, डीएफओ रामअवतार सिंह आदि थे।