फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामीण इलाकों में मनाई गई ईद

ग्रामीण इलाकों में मनाई गई ईद

Mon, 26 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मनाई गई ईद
बलिया। जनपद के कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईद की नमाज अता करने के लिए मस्जिद और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोग उमड़ पड़े। बच्चे से लेकर वृद्ध तक हर कोई अल्लाह की इबादत में जुट गया। वहीं ईद की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं रही। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईद की बधाई देकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की।
विज्ञापन


बेल्थरारोड संवाददाता : नगर के जामा मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अता की। ईद को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा। नये परिधान में बच्चों और युवाओं की टोली ईद पर मस्ती करते देखे गए। मुस्लिमों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अता करने के बाद एक दूसरे से हाथ मिला और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता समेत विभिन्न दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी ।
विज्ञापन


नगरा संवाददाता : नगरा और रसड़ा के मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुस्लिम बंधुओ ने मुल्क व समाज की सलामती की दुआ मांगी। वही हिन्दू भाई बिना भेद भाव किये ईद की बधाई देते हुए उत्सव का लुत्फ उठाने में संकोच नही कर रहे थे। रसड़ा में नमाज अदा करते वक्त वशिष्ठ नारायण सोनी, चंद्रशेखर सिंह, राजेश गुप्ता, विजय शंकर यादव, अर्जुन जायसवाल आदि ने ईद की बधाइयां दी वही एसडीएम बाबूराम, सीओ श्रीराम पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार: कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सरदारपुर नगहर नागपुर कोटवारी जाम बर्रेबोझ गांव में मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने सोमवार के दिन ईद की नमाज के बाद गले मिलकर मुबारकबाद दी। रसड़ा कस्बा ईदगाह मस्जिद पर मौलाना गुलाम सरवर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की बधाई दी और नगर पालिका की तरफ से सभी मस्जिदों पर सफाई के साथ-साथ चुने आदि का छिड़काव किया गया था। सुरक्षा की व्यवस्था क्षेत्राधिकारी श्रीराम, उपजिलाधिकारी बाबूराम, कोतवाल जगदीश यादव, कांस्टेबलों के साथ पीएसी के दस्ता गश्त करते रहे। ईद की नमाज के बाद सभी नेताओं ने मुसलमान बंधुओं को ईद का मुबारकबाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, अभय सिंह रिंकू, राजेश गुप्ता, बनारसी वर्मा, नंदजी जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, विनोद जी सोनी, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, बन्धु गोड़, सुरेशचंद जायसवाल सभी लोगों ने मुस्लिम बंधुओं को बधाई दी।

सुखपुरा संवददाता के अनुसार, खुशनुमा माहौल में स्थानीय ईदगाह में पाकीजगी व अकीदत के साथ मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह में तिल रखने की जगह नहीं थी। ईद की नमाज कारी हाफिज मुख्तार साहब ने अदा कराई। ईदगाह के बाहर बच्चे रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सजी दूकानों से अपनी मनपसंद चीजें खरीद रहे थे। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी, जिसमें हिंदू भी काफी संख्या में मौजूद रहे । इस दरम्यान छोटे बच्चे भी अपने हम उम्र साथियों से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। इस मौके पर सरफुल हक, अबरार अहमद, राजू वारसी , कलीम वारसी , महताब आलम , जावेद पिंटू, हाफिज अलाउद्दीन, खालिक अंसारी , इसरार अहमद , मोबीन आलम , जुबेर अहमद , रुस्तम अली, आनंद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।


हल्दी संवाददाता के अनुसार, हल्दी स्थित जामा मस्जिद, गायघाट, सोनवानी, सीताकुण्ड आदि मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयो ने आपस मे गले मिल कर एक दूसरे को बधाई दी।वहीं हिन्दू भाइयों ने भी मुस्लिम बंधुओं को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष हल्दी संजय त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में चक्त्रस्मण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed