{"_id":"594d568c4f1c1b39628b478c","slug":"161498240652-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी अंतिम दौर में
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। 25 जून को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस दौरान निकलने वाले मूर्तियों व झांकियों को कलाकारों द्वारा सजाने का काम किया जा रहा है। उधर, नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जुलूस के गुजरने के मार्गों व अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ ही उन पर पड़ने वाले ठोकरों को हटाने का काम भी किया जा रहा है।
इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा अवर अभियंता श्याम अवध यादव की देखरेख में नगर के जर्जर तारों को बदलने एवं ढीले तारों को कसने का भी तेजी से किया जा रहा है। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि 25 जून को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस के दिन कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। इसके अलावा तीसरी नेत्र से भी नजर रखी जाएगी। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 21 थानाध्यक्ष, 70 सब इस्पेक्टर, एक महिला थानाध्यक्ष, 900 कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी, फायर बिग्रेड, तीन मजिस्ट्रेट, तीन क्षेत्राधिकारी के साथ अतिरिक्त फोर्स एवं हर चौराहे व गली में मौजूद रहेंगे।