फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1575 hand pumps installed in 12 bodies dried up due to lack of reboring

Ballia News: 12 निकायों में लगे 1575 हैंडपंप रीबोर न होने से सूख गए

Fri, 04 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
1575 hand pumps installed in 12 bodies dried up due to lack of reboring
बलिया। जनपद के 940 ग्राम पंचायतों और 12 निकायों में करीब 4.79 लाख हैंडपंप लगाए गए हैं। 12 निकायों में 1575 हैंडपंप रीबोर न होने से सूख गए हैं। वहीं ग्राम पंचायतों के पुरवों में 5872 हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन

आमजन को पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में लगे हजारों हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिन हैंडपंप से पानी आ रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। जिम्मेदारों ने अब तक इसे सुधरवाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

हैंडपंप खराब होने से लोगों को बाजार से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है या फिर दूषित पानी पीकर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक वर्ष हैंडपंपों को ग्राम पंचायत स्तर पर रिबोर कराया गया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी एसके सिंह ने कहा सभी नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंप के मरम्मत की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दी गई है। जहां पर हैंडपंप खराब हैं, उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन के पास लगा हैंडपंप भी खराब : बासंडीह। क्षेत्र के ग्राम सभा देवडीह में मुक्तिधाम के पास लगा सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। इसके अलावा ग्राम सभा के पंचायत भवन के पास लगा हैंडपंप भी खराब है। इसके अलावा ग्राम सभा देवरी में लगभग दर्जनों हैंडपंप लगभग चार-पांच जगह कई महीनों से खराब पड़े हैं। एक देवडीह ग्राम सभा में भगवान बाबा के स्थान पर लगा हैंडपंप खराब है।

तहसील में लगे हैंडपंप भी खराब : बैरिया। नगर पंचायत क्षेत्र के तहसील का आरओ प्लांट और सभी इंडिया मार्का हैंड पाइप खराब है। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि हैंडपंपों की मरम्मत का काम तहसीलदार को सौंपा गया है। जल्द ही खराब हैंडपंपों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed