{"_id":"5cfe886cbdec22078f24e931","slug":"15601849318-ballia-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अलीगढ़ में तीन साल की मासूम बच्ची की निमर्म हत्या में गिरफ्तार अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग व प्रदेश में गिरते कानून व्यवस्था को लेकर सपा नेताओं ने सोमवार को टीडी कालेज चौराहे पर प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। सपा के युवा नेता मिंटू खान ने कहा कि प्रदेश सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए।
इनके मुख्यमंत्री काल में न सिर्फ कानून व्यवस्था बिगड़ी है बल्कि गुंडागर्दी भी चरम पर है। वहीं युवा सपा नेता राहुल राय ने कहा कि केस को एफटीसी कोर्ट में चलाया जाय ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी पर लटकाया जा सकें। इस दौरान रीतेश मिश्र पहाड़ी ने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी की ओर से इस घटना पर दिए गए बयान की आलोचना की। साथ ही कहा कि उन्हें जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर धनजी यादव, असगर शेख, सुधीर सिंह, बाबू यादव, आशुतोष ओझा, संदीप कुमार, इरशाद अली, अनीष मिश्रा आदि रहे।