बलिया: कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्र-िपाठी की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। हर तीन महीने पर होने वाली इस बैठक में जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए कलेक्ट्रेट संघ के कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारी हित में अपने-अपने सुझाव दिए। खासकर 24 सूत्रीय मांगो को पूरा करने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इन मांगो के संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए जल्द शासनादेश निर्गत नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश के कलेक्ट्रेट कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। तिथिवार आंदोलन के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन के साइट का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कंप्यूटर का बटन दबाकर किया। जिससे कर्मचारियों को सुविधा हो सकेे। बैठक में आगरा से राजकुमार चौहान, हमीरपुर से जगदीश निगम, फिरोजाबाद से अजीत उपाध्याय, जौनपुर से प्रमोद यादव व राजीव कुमार, आजमगढ़ से रमाकांत सिंह, सहारनपुर से संजय वर्मा के अलावा कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष केके उपाध्याय, मंत्री संजय भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमंत कुमार सिंह आदि मौजूद थे। संचालन अरविंद वर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों से आए पदाधिकािरियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।