{"_id":"5cfd3507bdec22078f24e81b","slug":"15600980471-ballia-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष बने अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष बने अरुण सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को जिला अस्पताल के नवीन भवन स्थित पीएमएस संघ भवन में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीपी चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष बनाए गए।
चुनाव अधिकारी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी राजकीय वाहन चालक संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अध्यक्ष अक्षयवर नाथ पांडेय एवं महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा की मौजूदगी में चुनाव हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह को निर्वाचित किया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनी, मंत्री सुशील कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार रावत, संप्रेक्षक अशोक कुमार राव मनोनीत किए गए। नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन के सदस्यों का चुनाव किया। इनमें धनंजय चौबे, दिलीप कुमार भारती, संदीप यादव, सुनील देव वर्मा, विनोद कुमार, चंद्रप्रकाश, विनोद कुमार यादव, जयप्रकाश राय, रमेश कुमार, मनोज कुमार यादव आदि शामिल है। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. जीपी चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर उन्हें बधाई दी।