{"_id":"5cfd3410bdec2207254ca8e2","slug":"156009780113-ballia-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान योजना की हो सकती है उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान योजना की हो सकती है उच्च स्तरीय जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शादी अनुदान योजना में घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो सकती है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि शादी अनुदान घोटाले की जांच के लिए शासन स्तर से कमेटी गठित कराई जाएगी। जांच में मिले दोषियों को जेल जाना होगा।
जिले में वर्ष 2018-19 में शादी अनुदान योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। दुबहड़ में शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों की जांच जब समाज कल्याण पर्यवेक्षक ने की तो 24 अपात्र मिले। इनमें किसी के यहां अंकित तिथि को शादी नहीं हुई है और अधिकांश को जाति छिपाकर सामान्य मद से भुगतान किया गया है। इतना ही नहीं गड़वार ब्लाक के पियरिया गांव में तो पति, पत्नी व बेटी को जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में खाता खोलवाकर भुगतान किया गया है। शादी अनुदान योजना में हुए गोलमाल का खुलासा अमर उजाला ने पांच जून को किया।
इसे लेकर अधिकारी मामले में गर्दन फंसते देख चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन पूरे प्रकरण को फेफना के विधायक व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने संज्ञान लिया है। राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की मंशा जन कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने की है। कहा कि शादी अनुदान में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। बताया कि जल्द ही पूरे प्रकरण से समाज कल्याण मंत्री को अवगत कराया जाएगा और शासन स्तर से ही कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। यह भी कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे जेल जाना होगा।